बुधवार, 4 जनवरी 2017

अम्बेडकरनगर कृषि विभाग: एन.एफ.एस.एम. जिला सलाहकार की हरकतें विचित्र

अनुज कुमार सिंह

अम्बेडकरनगर जिले के कृषि विभाग में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के जिला सलाहकार की हरकतें कभी-कभी पशोपेश में डाल देती हैं। यह स्थिति तब और शोचनीय हो जाती है जब एन.एफ.एस.एम. के जिला सलाहकार द्वारा पत्रकारों विशेषतौर पर महिला पत्रकारों के साथ की जाने वाली हरकतें अनापेक्षित हों। जी हाँ यहाँ बात हो रही है अनुज कुमार सिंह की। कभी-कभी इनकी बात चीत और इनके हाव-भाव विचित्र से प्रतीत होते हैं। कल शाम की बात है वह अपने कुछ मित्रों के साथ मुख्यालय अकबरपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास एक चाय की दुकान पर खड़े होकर बातें कर रहे थे उसी बीच सक्रिय महिला पत्रकार रीता विश्वकर्मा जो अपने घर पैदल जा रही थी को नाम लेकर नमस्ते किया और नव वर्ष की बधाई दिया। साथ ही यह भी कहा कि अरे तुम्हारा 2000 का आर.ओ. बनाकर ऑफिस में रखा हूँ तुमने लिया कि नहीं? पत्रकार आर.ओ. के बारे में उनके मुँह से सुनकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गई और दूसरे दिन कृषि भवन जाकर उनसे सम्पर्क करना चाहा तो वह नहीं मिले। दूरभाष पर सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि मैं अभी लखनऊ मीटिंग में हूँ। विज्ञापन का आर.ओ. किसके पास रखा है पूछने पर उन्होंने कहा कि- बाद में बताऊँगा। पत्रकार ने जब कृषि उपनिदेशक डॉ. विनोद कुमार से उनके मोबाइल पर बात कर विज्ञापन के आर.ओ. के बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने अनभिज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता जिसने कहा है वही विज्ञापन बना कर रखे होगा। बढ़ी हुई जिज्ञासा शान्त करने की गरज से पत्रकार ने जिला कृषि अधिकारी का सी.यू.जी. नम्बर पर कॉल किया तो उधर से आवाज आई कि माफ करो भइया अभी मैं बहुत बिजी हूँ। इसके बाद विभाग के कुछेक अन्य लोगों से अनुज कुमार सिंह की लोकेशन लेने की कोशिश की गई तो एक ने बताया कि बनारस गए हैं। अन्त में पत्रकार ने अनुज कुमार सिंह जिला सलाहकार एन.एफ.एस.एम. के मोबाइल पर कॉल करके पूंछा कि क्या आप खाली हो गये हैं या अभी मीटिंग में ही व्यस्त हैं आर.ओ. किसके पास रखा है बता दीजिए हम ले लेंगे, तो उन्होंने कहा कि मैं अभी व्यस्त हूँ वह आर.ओ. 7 तारीख का है तुम्हारा नम्बर न उठने की वजह से वह मेरे ऑफिस में ही रखा हुआ है। कैसे मिलेगा के उत्तर में उन्होंने कहा दिलीप जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है से प्राप्त किया जा सकता है। चिन्ता मत करो मैं आऊँगा तो दे दूँगा। महिला पत्रकार रीता विश्वकर्मा 4 जनवरी के पूरे दिन 2000 रूपए के विज्ञापन का आर.ओ. प्राप्त करने के लिए व्यस्त रही, उधर अनुज कुमार सिंह जिला सलाहकार लखनऊ, बनारस अथवा किसी अन्य जगह पर कथित मीटिंग्स में व्यस्त रहे। उनकी विचित्र हरकतों के बारे में उनके विभागीय व उनके सम्पर्की लोगों से जब जिक्र किया गया तो सभी ने कहा कि अनुज कुमार सिंह एक कर्मठ, वाक्पटु, दक्ष एवं कुशल विभागीय कर्मचारी हैं, उनके इसी स्वभाव से नीचे से ऊपर तक के अधिकारी प्रभावित हैं, अब रही बात महिलाओं के प्रति वह भी पत्रकार महिला के प्रति इस तरह की हरकत करना तो एक तरह से मानवीय स्वभाव ही होगा। 
नोटः- आपकी अदालत में आज बस इतना ही, डिटेल अगली भविष्य में।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें