रविवार, 25 सितंबर 2016

सरहद के सैनिकों से ही हमारा देश व समाज है सुरक्षितः श्याम सुन्दर सिंह शास्त्री

-देश की एकता, सुरक्षा की खातिर गुरूद्वारा में अरदास कर उड़ी घटना हुई निंदा

-श्री साई रमा सेवा समिति की बैठक में पाक को मुंहतोड़ जवाब देने की उठी मांग

-अपना दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पाक प्रधानमंत्री का पुतला

मीरजापुर। नगर के प्राचीन ऐतिहासिक गुरूद्वारा तपस्थान श्री गुरू तेगबहादुर साहब निर्मल संगत नारायण घाट त्रिमोहानी में विद्तवजनों की साध संगत में एकत्रित होकर पिछले दिनों काश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद जवानों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए पाकिस्तान की नापाक करतूतों की निंदा करते हुए एक स्वर में पाक को खाक करने की मांग की गई। इस दौरान वक्ताओं ने पवित्र श्री गुरूग्रन्थ साहब का माथा टेक देश की एकता और सुरक्षा के लिए अरदास करते हुए कहा कि उरी सेक्टर की घटना जितनी निंदनीय है उतनी ही सोचनीय भी है। जिसे हम अपना पड़ोसी समझ रहे है और उसके साथ रिश्ता बनाने का प्रयास दर प्रयास करते जा रहे है वहीं वह रिश्ते की मजबूती को चकनाचूर करने के साथ हमें दर्द दर दर्द दिए जाने का काम करता आया है। जिसके साथ अब रिश्ते बनाने नहीं बल्कि उसे उसी की भाषा में सबक सिखाने की आवश्यकता है यह समय की मांग भी है। 
उपस्थित लोगों ने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद और उसके द्वारा आतंकवाद को दिए जा रहे बढ़ावा व उरी में पाक पोषित आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की कड़े शब्दों में निदंा करते हुए कहा गया कि भारत सरकार अब इस मसले का ठोस हल निकालने के साथ इसका मुंहतोड़ जवाब दे। भारत सरकार से मांग की गई कि जो सैनिक भारत की रक्षा करते हुए शहीद होते है उनके शहादत पर और उनके सम्मान में परितोषित किया जाए न कि क्षणिक राशि देकर इनकी सहादत का माखौल उड़ाया जाए। क्योंकि मुआवजा राशि तो एक शराबी और सड़क दुर्घटना में मरने वाले को भी मिल जा रहा है ऐसे में इन लोगों और शहीद जवानों में क्या फर्क रहा? वक्ताओं ने कहा इन्हीं जवानों के कंधों पर देश की सुरक्षा और है इन्हीं से हम और हमारा समाज सुरक्षित है।
 अंत में शहीद सैनिकों के प्रति दो मिनट का मौन रख शोक श्रद्वॉजली अर्पित करते हुए ईश्वर से इनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। बैठक समाप्ति के उपरांत कड़ा प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान महंत श्याम सुन्दर सिंह शास्त्री, सुशील सिंह, भूपेन्द्र सिंह डंग, मास्टर राजकुमार साहू, सन्तोष गिरि, भोलानाथ साहू, प्रकाश धवन, मधुकर पांडेय, हरदीप सिंह खुराना, परमजीत सिंह डंग, चरणजीत सिंह सोखी, कृपालदास मोटवानी, रूपेश खत्री, कैलाशनाथ मेहरोत्रा, अजय सिंह, विनय विक्रम सिंह आदि लोग उपस्थित थे। शनिवार कोे मीरजापुर के नरायनपुर तिराहे पर आक्रोशित अपना दल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के कैम्प पर भारतीय सेना के वेश में आतंकवादियों की तरफ से किये गये हमलें में 17 सैनिको के मौत के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के  प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फुंका। 
प्रदेश सचिव युवा मंच इं0 त्रिलोक नाथ सिंह नें कहा कि देश को विश्वास है कि प्रधानमंत्री आंतकवादियों के साथ ही पाकिस्तान को मुॅह तोड़ जवाब देने में सफल होगें। आज पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा बन चुका है पूरे विश्व के लिए पाकिस्तान खतरा बना हुआ है। मण्डल अध्यक्ष मेघनाथ पटेल नें कहा कि लातो के भूत बातों से नही मानते पाकिस्तान का इलाज उसी की तरह करने की जरूरत है। भारत सरकार को खुन का बदला खुन से लेना चाहिए। पाकिस्तान को उसकी औकात बताने का समय आ गया है। पुतला फुॅकने वालों में मुख्यरूप सें शिवप्रसाद विश्वकर्मा, डा0 अनिल सिंह, रितेश सिंह, रामजतन पटेल, प्रेमसागर, अजय कुमार, सुरेश, दुर्गेश, शशिकान्त सिंह, इत्यादि लोग रहें। इसी क्रम में  श्री साई रमा सेवा समिति की बैठक खजुरी ग्राम में राजनराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समिति द्वारा आने वाले दिनों में किए जाने वाले जनहितार्थ कार्यो के संदर्भ में विचार-विमर्श के साथ-साथ नशामुक्ति अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिस पर सभी सदस्यों ने एक मत से अपनी सहमती प्रकट की। 
बैठक में काश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए पाकिस्तान को अब बिना किसी देर किए मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आने वाला है वह आतंकवादियों को पाल पोष रहा है और शांति के नाम अशांति का काम करता चला आ रहा है। उसे विश्वमंच पर नंगा करने के साथ उसके साथ किसी भी तरह की रियायत नहीं बरतना चाहिए बल्कि हर स्तर से उसे घेरकर उसके पापों की सजा मिलनी चाहिए। तभी शहीद जवानों का असली सम्मान होगा। अंत में शहीद हुए जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रख शोक श्रद्वॉजली अर्पित की गई। इस दौरान तिलकराज शर्मा, मेवालाल यादव, संतोष दीक्षित,  हिमांशू शर्मा, रेनू शर्मा, अरूण कुमार पांडेय, गणेश दुबे, सुजीत वर्मा, श्याम नारायण यादव, पंधारी राम आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- सन्तोष गिरि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें