बुधवार, 21 सितंबर 2016

राजकपूर चितेरा ने पेंटिंग बनाकर वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, किया नमन

17 फुट लम्बे फलक पर बनायीं पेंटिंग

उकेरी 17 अमर शहीदों की पोट्रेट 

कश्मीर के उड़ी में सेना के बेस कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 17 वीर सपूतों को जिले के टांडा तहसील के सुलेमपुर परसावां में प्रसिद्ध चित्रकार राजकपूर चितेरा ने अलग अंदाज़ में अमर शहीदों की 17 फिट लंबे फलक पर लगातार 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद 17 वीर सपूतों की छवि चित्र तैल रंगों से उकेर कर भावभीनीं श्रधांजलि अर्पित किया। साथ में स्कूली बच्चों ने आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर व हाथ जोड़कर ईश्वर से प्रार्थना किया।
चितेरा द्वारा बनायीं पेंटिंग में अमर शहीदों की छवि चित्र के साथ उनका नाम और पता दर्शाया गया हैं। रंगों का चयन मोनोक्रोम रंग काला से हैं जो दुःख, अंधेरा आदि को प्रदर्शित करती हैं। यह पेंटिंग 17×4 फुट लंबे फ़लक पर  लगातार 5 घंटे तक उकेरा गया हैं । देखने के बाद यह पेंटिंग यह बयाँ कर रही हो जैसे देवी बार-बार कह रही थी कि वह अब किसके सहारे जियेंगे। बच्चे मां से पूछ रहे थे, पापा आखिर कब सोकर उठेंगे।
चितेरा द्वारा पेंटिंग देखने के बाद वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गयी। इस अवसर पर राजकपूर चितेरा ने उड़ी बेस कैंप पर आतंकी हमले की निंदा की है। कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। चितेरा ने कहा कि उनका पेंटिग बनाने का मकसद अमर वीर सपूतों को श्रधांजलि देनें का हैं। शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने में अजय चौबे, अमित धरद्विवेदी, पवन गौड़, सुनील, संजय, राकेश साहू, सहित आदि लोग मौजूद रहें ।

-रेनबोन्यूज एक्सप्रेस संवाद

www.rainbownews.in

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें